Injection moulding machine manufacture करने वाली factory में काम करना आसान नहीं होता। यहाँ heavy machine parts, welding, grinding, drilling, crane lifting और बिजली से जुड़े कई काम होते हैं। अगर worker थोड़ी भी लापरवाही करे तो बड़ी चोट लग सकती है।

इसलिए हर worker को अपनी safety का पूरा ध्यान रखना चाहिए।
Safety Shoes हमेशा पहने
Manufacturing area में भारी लोहे के पार्ट इधर-उधर move होते रहते हैं। कई बार crane से mould या machine body उठाई जाती है। ऐसे में अगर कोई चीज पैर या सिर पर गिर जाए तो बड़ा नुकसान हो सकता है।
इसलिए हमेशा
Safety shoes पहनें
Helmet लगाएँ
Gloves का इस्तेमाल करें
Eye protection glasses पहनें
ये चीजें सिर्फ नियम नहीं, आपकी सुरक्षा हैं।
Welding और Grinding करते समय सावधानी रखें
Machine manufacturing में welding और grinding का काम बहुत होता है। इससे चिंगारी, धुआँ और तेज रोशनी निकलती है।
ध्यान रखें
Welding glass जरूर पहनें
पास में ज्वलनशील सामान ना रखें
Grinding करते समय face shield लगाएँ
Loose कपड़े पहनकर काम ना करें
एक छोटी चिंगारी भी बड़ा accident कर सकती है।
Crane और Heavy Parts के नीचे कभी खड़े ना हो
Injection moulding machine के parts बहुत भारी होते हैं। कई बार crane से lifting की जाती है।
याद रखें
Lift हो रहे सामान के नीचे कभी ना जाएँ
Crane operator के signal को ध्यान से समझें
जल्दीबाजी में machine parts को हाथ से रोकने की कोशिश ना करें
Safety का मतलब समझदारी से काम करना होता है।
Electric Work में Extra सावधानी रखे
Manufacturing area में कई electric panel और wire होते हैं। छोटी गलती भी बड़ा झटका दे सकती है।
क्या करें
गीले हाथ से switch ना छुएँ
खुले wire दिखें तो तुरंत बताएं
बिना जानकारी electric repair ना करें
काम के दौरान Mobile और मजाक से दूर रहें
Factory कोई खेल की जगह नहीं होती।
एक सेकंड का ध्यान भटकना बड़ा accident करा सकता है।
इसलिए
Machine area में mobile कम इस्तेमाल करें
काम करते समय मजाक ना करें
पूरा focus अपने काम पर रखें
थकान और गुस्से में काम ना करें
जब इंसान ज्यादा थका होता है या गुस्से में होता है, तब गलती होने के chance बढ़ जाते हैं।
इसलिए:
समय पर खाना खाएँ
पानी पीते रहें
जरूरत हो तो थोड़ा आराम लें
Conclusion
Injection moulding machine manufacture का काम मेहनत और जिम्मेदारी वाला काम है। यहाँ safety को हल्के में लेना बहुत खतरनाक हो सकता है।
एक अच्छा worker वही होता है जो काम के साथ अपनी सुरक्षा का भी पूरा ध्यान रखे। इस आर्टिकल को आप O4Opinion.com पर पढ़ रहे है।
याद रखें
“घर पर परिवार आपका इंतजार करता है, इसलिए factory में safety सबसे पहले रखें।”
अगर हर worker छोटी-छोटी safety habits अपनाए, तो बड़े accident से आसानी से बचा जा सकता है।